• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

Ishita Dutta shared BTS glimpses of Drishyam 3, featuring all the cast members. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री इशा दत्ता इन दिनों सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें फिल्म से जुड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों में निर्देशक अभिषेक पाठक समेत फिल्म के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "टीम के साथ एक फोटो।" अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है। 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है। फिल्म में इशिता दत्ता के अभिनय और उनके किरदार को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म की बात करें तो उसको भी दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी फिल्म में इशिता दत्ता का रोल काफी दमदार और महत्वपूर्ण रहा है। सैम की मौत के बाद से उनके किरदार के मन में जो डर, तनाव और मानसिक आघात था, उसे उन्होंने पर्दे पर बहुत ही संजीदगी से उतारा है।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है। फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सालगांवकर के टकराव पर आधारित है जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ishita Dutta shared BTS glimpses of Drishyam 3, featuring all the cast members.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ishita dutta shared bts glimpses of drishyam 3, drishyam 3, ishita dutta, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved