मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'इंडिया मोस्ट वांटेड' के निर्माताओं ने यह निर्णय लिया है कि वह अभिषेक वर्मा की फिल्म 'कलंक' के साथ अपने फिल्म का टीजर दिखाएंगे। बता दें कि कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में अर्जुन की बस एक झलक दिख रही है। भीड़ के बीच खड़े अर्जुन की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं। वो अपनी आंखों से ही इंटेंस लुक देते दिख रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड को पेश करते हुए प्राउड फील हो रहा है। ये फिल्म सच्ची कहानियों पर बेस्ड एक अनबिलीवेबल स्टोरी है। फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा।'
सत्य घटना से प्रेरित 'इंडिया मोस्ट वांटेड' एक खुफिया अधिकारी के मिशन पर आधारित फिल्म है, जिसमें उसे बिना गोली चलाए देश के कई वांटेड आतंकवादियों को पकड़ना है। राजकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन पहली बार खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी होगा।
(आईएएनएस)
फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट में फैंस को दिए नए फैशन गोल्स
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
Daily Horoscope