• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के गाने में कार्तिक आर्यन ने श्रुति पाठक से की खास डिमांड, सिंगर ने खोला राज

In the song Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri, Kartik Aaryan made a special request to Shruti Pathak; the singer reveals the secret - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर एक बार फिर लौटता दिख रहा है। इसी माहौल को फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का नया गाना 'हम दोनों' और खास बनाने आ रहा है। इस गाने को प्लेबैक सिंगर श्रुति पाठक ने गाया है। उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अभिनेता कार्तिक आर्यन से हुई छोटी-सी मुलाकात को याद किया। श्रुति पाठक ने कहा, "'हम दोनों' एक ऐसा गाना है जो ताजगी से भरा है और युवाओं के दिल के करीब रहेगा। यह गाना कपल्स के लिए एकदम सही है। गाने की धुन और अंदाज दोनों मिलकर इसे खास बनाते हैं। इसकी सरलता और मॉडर्न टच इसे लंबे समय तक यादगार बनाएगी।" गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान कार्तिक आर्यन से मुलाकात के किस्से को साझा करते हुए श्रुति ने बताया कि कार्तिक रिकॉर्डिंग में काफी दिलचस्पी ले रहे थे और गीत को लेकर बेहद उत्साहित थे।
उन्होंने कहा, ''कार्तिक और अनन्या पांडे दोनों ही गाने और टीजर में शानदार लग रहे हैं। यह फिल्म और इसका संगीत बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक नया दौर शुरू कर सकता है।''
श्रुति पाठक ने बताया कि कार्तिक ने उनसे अकॉस्टिक वर्जन की भी डिमांड की थी, इससे उनकी म्यूजिक में रुचि का अंदाजा लगता है।
श्रुति पाठक ने गीतकार अनविता दत्त की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अनविता ने इस गीत के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। वह एक प्रतिभाशाली लेखिका और निर्देशक हैं। मैं उनके काम की हमेशा से प्रशंसक रही हूं। मुझे खुशी है कि आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने इस गाने की भावनाओं और कहानी को सटीक तरीके से शब्दों में पिरोया है।''
'हम दोनों' में संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है। श्रुति ने कहा, "ये जोड़ी बॉलीवुड में कूल और ट्रेंडी संगीत का चेहरा है और हर बार कलाकारों से बेहतरीन काम निकलवाते हैं। मैंने पहले इनके साथ 'तुझे भुला दिया' और 'आस पास खुदा' जैसे बड़े गानों में काम किया है। 'हम दोनों' के जरिए फिर से उनके साथ काम करने का एक खास अनुभव रहा।"
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the song Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri, Kartik Aaryan made a special request to Shruti Pathak; the singer reveals the secret
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, bollywood, film, tu meri main tera, main tera tu meri, singer shruti pathak, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved