• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह

Im late again... Amitabh Bachchan apologizes in a humorous way, explains the reason in his blog - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने देर से आने के लिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जल्दी निकलने की योजना बनाने के बावजूद, किसी न किसी वजह से उन्हें देर हो ही जाती है। दिग्गज अभिनेता ने देर रात अपने ब्लॉग पर लिखकर कहा कि लोगों को लग सकता है कि वह देर से आने के लिए हमेशा बहाने बनाते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि जिस दिन वह जल्दी निकलने की योजना बनाते हैं, अक्सर उसी दिन उन्हें देर हो जाती है।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, "फिर देर हो गई; अरे यार, यह तो बहुत हो गया। सब सोचेंगे बहाना बनाता रहता है प्रतिदिन। लेकिन सच्चाई ये है कि जिस दिन सोचता हूं कि छूट जाएंगे जल्दी, उसी दिन देर हो जाती है। तो क्षमा प्रार्थी हूं।" इसके बाद उन्होंने हंसी को सबसे अच्छी दवा बताया।
उन्होंने कहा, "हंसी सबसे अच्छी दवा है, और मुश्किल समय में भी... जब आप मुश्किल पर हंसते हैं, तो 'मुश्किल' को लगता है कि वह आपको परेशान करने में नाकाम रही है... इसलिए हंसिए... 'मुश्किल' खुद परेशान हो जाएगी...है ना बढ़िया... ठीक है, बहुत हो गई अपनी तारीफ... कल एक नया दिन होगा।"
इसके साथ ही अभिनेता ने अपने टीवी शो "कौन बनेगा करोड़पति" की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दे कि "कौन बनेगा करोड़पति" असल ब्रिटिश फॉर्मेट "हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?" का आधिकारिक हिंदी वर्शन है। कंटेस्टेंट से मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार संभावित विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। साथ ही, अगर वे पक्का नहीं होते हैं तो वे लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात करें तो, वह हाल ही में वेट्टैयन और कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। खबरों की मानें तो फिलहाल वो कल्कि 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Im late again... Amitabh Bachchan apologizes in a humorous way, explains the reason in his blog
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, amitabh bachchan latest news, amitabh bachchan blog, amitabh bachchan apology, amitabh bachchan funny blog post, big b latest update, amitabh bachchan says sorry, amitabh bachchan late again, amitabh bachchan humorous post, amitabh bachchan kaun banega crorepati, kbc latest news, kaun banega crorepati host amitabh bachchan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved