• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खुद के लिए ये क्या बोल गई अनुष्का!

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें रैपर जमा करने का शौक था। बयान के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन धारवाहिक यार मेरा सुपरस्टार के सेट पर कही। वह यहां आगामी फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांज के साथ पहुंची। जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इक_ा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं। उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सडक़ पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं। उन्होंने कहा, मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I used to think myself as a junk collector: Anushka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood actress, anushka sharma, junk collector, television dharwahik, yaar mera superstar, film filullauri, diljeet dosanjh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved