• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैंने नींव रखी, तुमने महल बना दिया, स्वाति मिश्रा ने पति के लिए लिखी दिल की बात

I laid the foundation, you built the palace; Swati Mishra wrote these heartfelt words for her husband - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने से फेमस हुई भोजपुरी गायिका स्वाति मिश्रा ने बीते महीने ही अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर मोहित मुसिक से शादी की है। सिंगर ने हल्दी से लेकर शादी की फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन अब स्वाति ने अपने पति मोहित मुसिक पर खुलकर प्यार लुटाया है और बताया है कि कैसे जिंदगी के खराब दिनों में भी उन्होंने उन्हें संवारा। भोजपुरी गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं और फोटोज के जरिए अपने दिल का हाल बताया है। सिंगर ने लिखा, "प्यार और शादी दो बिल्कुल अलग-अलग चीजें हैं। जिनकी शादी उनके प्यार से हो जाए, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं, और मैं उन्हीं भाग्यशाली लोगों में से एक हूं। मेरे जीवन में ये प्यार तब आया था जब मुझे सबसे ज्यादा इसकी जरूरत थी। इसने मेरी दुनिया बदल दी और इस संसार को देखने का एक नया नजरिया दिया।" सिंगर ने आगे लिखा, "मैं उग्र और शैतानी स्वभाव की और वह शांत और शीतल स्वभाव का। मैं कामों से पैनिक हो जाती थी और वह शांति से बड़े काम करने वाला। मैं बड़े सपने देखने वाली और वह टी-शर्ट में खुश हो जाने वाला। मैंने बड़ा सपना देखा, उसने पूरा किया। मैंने नींव रखी, उसने महल बना दिया।" पोस्ट के आखिर में सिंगर लिखती हैं कि मोहित ने उन्हें उनके माता-पिता जितना प्यार दिया है।
बता दें कि स्वाति मिश्रा और मोहित एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। उन्होंने स्वाति के गानों के लिए म्यूजिक बनाया है। उन्होंने स्वाति के साथ 'प्यार की जीत,' 'राम आएंगे,' 'छठ के त्योहार,' 'लव के घूंट,' 'धीरे-धीरे,' 'हरि में खोया,' और 'काला जादू' गाने अपने वर्जन के साथ बनाए। मोहित और स्वाति एक साथ अपने कई यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके जरिए वे अपने नए गानों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं।
स्वाति की आवाज में छठ के भक्ति-भाव से भरे गीत सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। सिंगर का हालिया रिलीज 'छठ के त्योहार' सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। गाने में एक परिवार का दुख और माता-पिता के वृद्धाश्रम में रहने की पीड़ा को दिखाया गया था। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I laid the foundation, you built the palace; Swati Mishra wrote these heartfelt words for her husband
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai bhojpuri singer swati mishra, ram aayenge to angna sajaaungi fame, married music producer mohit musick last month, shared pre-wedding wedding pictures, expressed love husband mohit musick, supported during difficult times, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved