• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बस शांति चाहिए,' ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से डरी नोरा फतेही

I just want peace, Nora Fatehi fears the ongoing war between Iran and the US-Israel. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से बड़ी तबाही हो रही है। ईरान, अमेरिका के अन्य देशों में बने सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। माना जा रहा है कि दुबई में एयरपोर्ट पर हुआ हमला ईरान की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इस जंग से स्तब्ध हैं और उन्होंने विश्व में शांति की अपील की है। नोरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि वे बिल्कुल ठीक हैं।
दरअसल, नोरा फतेही के दुबई में सबसे ज्यादा शोज होते हैं और वे दुबई में होने वाले इवेंट्स की फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उनका कहना है कि वह दुबई से भारत आ चुकी हैं और बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन जो कुछ हो रहा है, वो डराने वाला है।
उन्होंने वीडियो में कहा, "जो कुछ हो रहा है, उससे आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुकी हैं। जो वीडियो जारी किए जा रहे हैं, उन्होंने मुझे अंदर से झकझोरकर रख दिया है। हम सबको शांति चाहिए और पूरे विश्व को शांति चाहिए। सभी को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, लेकिन दुर्भाग्य से हम अनिश्चितता और डर के माहौल में जी रहे हैं। हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा। हर किसी के मन में डर है कि कल क्या होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "वीडियो को देखकर मैं अंदर से घबरा चुकी हूं क्योंकि कोई नहीं चाहता कि बेगुनाह लोगों की जान जाए। अब बहुत हो चुका। हर साल किसी न किसी देश के बीच युद्ध हो रहा है, नरसंहार हो रहा है। मेरा सभी से कहना है कि सभी सुरक्षित स्थान पर रहें और भगवान पर भरोसा रखें।"
वीडियो में नोरा के चेहरे पर चिंता साफ दिखी। नोरा मोरक्को की रहने वाली हैं। लेकिन, वे भारत में रहकर अपना करियर बना रही हैं। उन्हें बेहतरीन डांस की वजह से कई देशों में शोज के लिए जाना पड़ता है, लेकिन जंग की स्थिति के बाद वे बुरी तरीके से डर गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I just want peace, Nora Fatehi fears the ongoing war between Iran and the US-Israel.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, israel, nora fatehi, iran, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved