• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो

I have no words to praise Dharam ji: Saira Banu - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र ने हाल ही में 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका जन्म आज ही की तारीख, यानी 8 दिसंबर को हुआ था। इस दिन अभिनेत्री सायरा बानो बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट कर उन्होंने भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की तारीफ के लिए उनके पास शब्द भी नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी विनम्रता, गर्मजोशी और दिलीप कुमार से उनके अनमोल रिश्ते की तारीफ की है। सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा, “धरम जी… अगर मैं उस इंसान के बारे में शब्दों में कुछ कहूं, तो यह कभी आसान नहीं होगा। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। कुछ लोग भाषा, वर्णन और सीमाओं से परे होते हैं और इनमें ये सबकुछ चीजें होती हैं।” उन्होंने धर्मेंद्र की विनम्रता को दिलीप साहब से भी जोड़ा और कहा कि सितारों की चकाचौंध वाली दुनिया में वह हमेशा चमकते रहते थे, जो हर दिल को छू लेती थी। सायरा ने बताया कि धर्मेंद्र उनके परिवार के बहुत करीब थे। बिना किसी दिखावे के वह स्टारडम और सादगी को बड़ी खूबसूरती से जोड़ते थे। सबसे भावुक हिस्सा था दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के रिश्ते का जिक्र।
सायरा ने लिखा, “जिस तरह से वह दिलीप साहब से प्यार करते थे… कभी-कभी मैं तय नहीं कर पाती थी कि दिलीप साहब से ज्यादा प्यार धरम जी करते थे या मैं। उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं ऊपर था दुर्लभ, पवित्र और बेहद। उनके जन्मदिन पर मेरा दिल बहुत भारी भी है और भरा हुआ भी। भारी इसलिए कि काश धर्मेंद्र आज हमारे बीच होते और भरा हुआ इसलिए कि उन्हें पूरा यकीन है कि अब वह दिलीप साहब के साथ किसी शांत और खूबसूरत दुनिया में मिल चुके होंगे। दोनों हंस रहे होंगे, पुरानी बातें कर रहे होंगे और उस अनकहे बंधन को जी रहे होंगे, जिसे सिर्फ वही समझते थे।
पोस्ट के अंत में सायरा बानो ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, धरम जी। आप यहां नहीं हैं, लेकिन आपकी अच्छाई, गर्मजोशी और विनम्रता हमेशा हमारे साथ रहेगी और आपके लिए हमारा प्यार भी।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I have no words to praise Dharam ji: Saira Banu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharam ji, saira banu, dharam, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved