• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन दो फिल्मों को लेकर है अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर काफी दबाव

I am under pressure with Student of the Year 2 and Baaghi 3 : Tiger Shroff - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वे अपनी आगामी फिल्मों स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 और बागी-3 की रिलीज को लेकर दबाव में हैं। उन्होंने 2018 में बागी-2 जैसी सफल फिल्म की थी। टाइगर, डब्बू रत्नानी के 2019 के कैलेंडर लॉन्च की पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर टाइगर ने यह पूछे जाने पर कि क्या वे बागी-2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अपनी आगामी फिल्मों को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल। दबाव है क्योंकि मैंने बागी-2 के इतना शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की थी, जो कि इसने की। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर बागी सीरीज की फिल्म से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और सिर्फ यही नहीं, मैं स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 भी कर रहा हूं जो कि बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है। इन दोनों फिल्मों के अलावा टाइगर यशराज प्रोडक्शंस की एक फिल्म में अपने आदर्श ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I am under pressure with Student of the Year 2 and Baaghi 3 : Tiger Shroff
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student of the year 2, baaghi 3, tiger shroff, hrithik roshan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved