• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राधिका आप्टे ने की इस अभिनेत्री की जमकर प्रशंसा, बोलीं...

नई दिल्ली। हॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री राधिका आप्टे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि वह उनकी वैश्विक प्रसिद्धि का सम्मान करती हैं।

इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ समिट 2018 के दौरान शनिवार को राधिका ने कहा, ‘‘प्रियंका जो कुछ कर रही हैं, मैं उनकी प्रशंसा करती हूं। वह अद्भुत काम कर रही हैं। वह कुछ समय से हॉलीवुड में हैं और उन्होंने वहां कई लड़ाइयां लड़ी है।’’

हालांकि, उन्हें लगता है कि विश्व सिनेमा में दक्षिण एशियाई महिलाओं की कमी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप कनाडा या लॉस एंजेलिस जाते हैं, तो आपको वहां कई दक्षिण एशियाई लोग मिलेंगे। लेकिन स्क्रीन पर वे बहुत कम संख्या में हैं। असामान्य बात यह है कि स्क्रीन पर ज्यादा दक्षिण एशियाई नहीं हैं। हमें और लोगों की जरूरत है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I admire Priyanka for fighting so many Hollywood battles: Radhika Apte
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, hollywood battles, radhika apte, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved