• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Ju. NTR के साथ काम करने को उत्सुक हैं ऋतिक, वॉर-2 में होगा एक्शन का तगड़ा डोज

Hrithik is keen to work with Ju. NTR, there will be a strong dose of action in War-2 - Bollywood News in Hindi

यशराज की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म वॉर-2 है जिसके जरिये दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता जूनियर एनटीआर हिन्दी सिनेमा में प्रवेश करने जा रहे हैं। वॉर-2 को निर्देशित करने की जिम्मेदारी आदित्य चोपड़ा ने ब्रह्मास्त्र बनाने वाले अयान मुखर्जी को सौंपी है, जो करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हुए रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब वे यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म को निर्देशित करते नजर आएंगे। वॉर-2 आगामी वर्ष 2025 में प्रदर्शित होगी, जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई है। अब वॉर-2 को लेकर ऋतिक रोशन ने कुछ अपडेट मीडिया से साझा किए हैं, जो अपनी हालिया प्रदर्शित फाइटर को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके साथ-साथ ऋतिक रोशन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। फाइटर से पहले ऋतिक रोशन को ‘वॉर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आए थे।‘वॉर’ एक एक्शन फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में ऋतिक रोशन ने मेगा एक्शन वॉर के सीक्वल को लेकर और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करने को लेकर बात की। ऋतिक ने कहा कि वॉर-2 एक सॉलिड एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसकी स्क्रिप्ट बेहद शानदार है। ये एक बड़ी और एंटरटेनिंग फिल्म होगी। मैं बहुत एक्साइटेड हूं जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के लिए।
ऋतिक रोशन के मुताबिक वह फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। उनकी लगभग तैयारी हो गई है। जल्द ही वॉर को फ्लोर पर उतारा जाएगा। बहुत जल्द उनके पास सांस लेने का वक्त भी नहीं होगा, काफी कुछ ऐसा है जिसने उन्हें भर दिया है और मोटिवेट किया है। ‘फाइटर’ के लिए उनकी पीठ थपथपाई जा चुकी है और यह ऐसी चीज है जिसके लिए उनके मन में बहुत आभार है। लेट्स गो वॉर, उन्हें वह प्रोत्साहन मिला जिसकी उन्हें जरूरत थी।’
ऋतिक रोशन की बातों में उनकी एक्साइटमेंट का लेवल साफ झलक रहा है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग पर काम शुरू किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक बात तो साफ है कि पिछली फिल्म के मुकाबले इस बार एक्शन का लेवल बढ़ा दिया जाएगा। वहीं, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hrithik is keen to work with Ju. NTR, there will be a strong dose of action in War-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hrithik is keen to work with ju ntr, there will be a strong dose of action in war-2, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved