• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

200 करोड़ की ओर बढ़ रही है ऋतिक-दीपिका की फाइटर

Hrithik-Deepika Fighter is moving towards Rs 200 crores - Bollywood News in Hindi

दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करने में सफल रही निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द की फाइटर अब धीरे-धीरे 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पसन्द बहुत किया है लेकिन यह उस तेजी से कमाई करने में सफल नहीं हो सकी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ‘फाइटर’ फिल्म के माध्यम से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आई। कुछ हद तक इस जोड़ी का जादू फैंस पर चल भी गया, लेकिन फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हालांकि अभी दूसरी फिल्मों की चुनौती नहीं होने से ‘फाइटर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। यह धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही है। इसकी शुरुआत तो धांसू रही और इसने गुरु से रविवार यानी 4 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिर यह ट्रैक से उतर गई और कमाई लगातार घटती गई। इसके 13वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार (6 फरवरी) को 3.25 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 181.75 करोड़ रुपए हो गया है। पूरी दुनिया में कमाई पर नजर डालें तो इसने 315 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख समेत कई सितारे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hrithik-Deepika Fighter is moving towards Rs 200 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hrithik-deepika fighter is moving towards rs 200 crores, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved