• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’, आयुष मंत्रालय ने एक्टर का पुराना वीडियो शेयर कर बताया

How Does Anil Kapoor Stay Jhakaas? Ministry of AYUSH Reveals the Secret by Sharing an Old Video of the Actor - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही विधि के साथ लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करते हुए आयुष मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, “अनिल कपूर की वेलनेस (तंदुरुस्ती) पर विचारों की एक झलक। वे योग को एक संवारने वाली शक्ति और मानवीय क्षमताओं को उजागर करने का एक माध्यम मानते हैं, जो हर किसी को बेहतरीन बनने में सक्षम बनाता है।” वहीं, वीडियो में अनिल कपूर अपनी फिटनेस का राज बताते हुए कहते हैं, “मैं हर रोज योग करता हूं। इसने मेरे जीवन को संवारा और समृद्ध किया है। योग को अपनाकर जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जिया जा सकता है।”
अभिनेता ने यह भी सलाह दी कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए।
70 साल से ऊपर की उम्र में भी अनिल कपूर की एनर्जी और फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। खास बात है कि योग किसी भी उम्र में अपनाया जा सकता है और यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। योगासन के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। आयुष मंत्रालय पहले भी अमिताभ बच्चन के साथ ही कई सितारों, योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के माध्यम से योग की लोकप्रियता बढ़ाने का काम कर रहा है। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्रालय का मानना है कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ और सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How Does Anil Kapoor Stay Jhakaas? Ministry of AYUSH Reveals the Secret by Sharing an Old Video of the Actor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhakaas, ministry of ayush, anil kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved