नई दिल्ली। रैपर यो यो हनी सिंह और म्यूजीशियन सिंहस्टा एक बार फिर से साथ आए हैं और रैप स्टार हनी का कहना है कि किसी नए गीत को पेश करने के लिए लॉकडाउन बिल्कुल उपयुक्त समय था। गाने का शीर्षक 'बिल्लो तू आग' है, जो कि एक गैर-फिल्मी गाना है। 'मखना' के बाद इन दोनों कलाकारों ने इस गाने पर फिर से साथ में काम किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हनी ने आईएएनएस को बताया, "यह लॉकडाउन का समय है। क्लब नहीं खुल रहे हैं और किसी पार्टी वगैरह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। मैंने सोचा कि यह किसी गाने को रिलीज करने का सबसे बढ़िया समय है, जब लोग अपने घरों में रहकर या कार में इसे सुन सकते हैं। इसी वजह से मैंने इस गाने को चुना और कुछ इस तरह से इस पर आगे बात बनी।"
गाने पर आगे बात करते हुए हनी ने बताया, "'बिल्लो तू आग' को सिंहस्टा ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। वह मेरे कलाकार हैं। मैंने साल 2017 में उन्हें साईन किया था और उन्हें इस तरह के संगीत पर काम करने के लिए प्रेरित किया जैसा कि मैं उन्हें करते हुए देखना चाहता था, तो आखिरकार वह इस गाने के साथ आए।"
हनी ने आगे बताया, "उन्होंने (सिंहस्टा) मुझे यह गाना सुनाया और कहा कि 'मैंने इसे लिखा और इसे म्यूजिक दिया है, अगर आप भी गाने में शामिल होंगे तो काफी अच्छा रहेगा।' मैंने देखा कि गाने में अपनी एक खासियत है और फिर मैंने इसके लिए अपना संस्करण लिखा।" (आईएएनएस)
लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए बेहद खुश नजर आईं सान्या मल्होत्रा
मां मधु ने बताया परिणीति की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका
परिणीति और राघव को बी-टाउन सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
Daily Horoscope