• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका पेश करेंगी हेमा मालिनी

Hema Malini will present a dance drama based on Ramayana at the Ramlala Pran Pratistha ceremony - Bollywood News in Hindi

अयोध्या में भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर कोई पलके बिछाकर बैठा है। वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिने उद्योग से लेकर राजनीतिक जगत से कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। हिन्दी सिनेमा में ड्रीम गर्ल के नाम से ख्यात रही अभिनेत्री हेमा मालिनी, जो भाजपा की लोकसभा सदस्या भी हैं, को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वयं हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। हेमा मालिनी ने शेयर की जानकारी

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही हेमा मालिनी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देंगी। उन्होंने वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया की वो रामायण पर बेस्ड एक डांस ड्रामा पेश करेंगी। इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।
इन सितारों को भी मिला इन्विटेशन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अजय देवगन, रजनीकांत, धनुष, यश, प्रभास, राम चरण के अलावा टीवी स्टार्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया सहित तमाम सितारों को इन्विटेशन भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hema Malini will present a dance drama based on Ramayana at the Ramlala Pran Pratistha ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hema malini will present a dance drama based on ramayana at the ramlala pran pratistha ceremony, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved