• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

इस अभिनेता ने बताया हेलन को सही मायनों में स्टाइल दीवा

मुंबई। अभिनेता एवं नेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि दिग्गज अभिनेत्री हेलन 1960 और 1970 के दशक में असल मायने में दीवा थीं। शत्रुघ्न ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की पत्नी हेलन को जन्मदिन की प्यारभरी शुभकामनाएं। 1960 से 1970 के दशक में वह सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा डांसर रही हैं। उन्होंने अपने प्रसिद्ध कैबरे और आइटम नंबर्स से सभी का ध्यान खींचा। वह असल मायने में दीवा थीं।’’ हेलेन 21 नवंबर को 80 वर्ष की हुईं।
‘परवाना’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में काम कर कर चुके शत्रुघ्न ने कहा कि उनका ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘आओ ना गले लगाओ ना’ आज भी उनका पसंदीदा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Helen was a true style diva: Shatrughan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shatrughan sinha, helen, style diva, dance moves, famous cabaret numbers, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved