• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

HCA : RRR ने जीते 4 पुरस्कार, ऑस्कर की उम्मीदें बढ़ीं

HCA: RRR wins 4 awards, Oscar hopes rise - Bollywood News in Hindi

शुक्रवार रात हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉड्र्स का आयोजन किया गया, जिसमें RRR ने कुल 4 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट कैटेगरी में ट्रॉफीज अपने नाम की हैं। अवॉर्ड रिसीव करने पहुंचे डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ये सम्मान देश के सभी फिल्म मेकर्स को डेडिकेट किया है। एस एस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड स्पीच देते हुए उन्होंने कहा- लगता है कि मुझे बैक स्टेज जाकर चेक करने की जरूरत है। बहुत बहुत धन्यवाद। ये अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।
राजामौली ने आगे कहा- मैं ये अवॉर्ड सभी इंडियन फिल्म मेकर्स को डेडिकेट करता हूं, जिनका हमेशा से ये विश्वास रहा कि हम इंटरनेशनल फिल्में बना सकते हैं। अवॉर्ड के लिए एचसीए को धन्यवाद, जय हिंद।
हम बेहतर फिल्मों के साथ आएंगे- रामचरण
RRR स्टार रामचरण भी राजामौली के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- मैंने स्टेज पर आने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे बस मेरे निर्देशक के साथ जाने के लिए कहा गया था। हमें इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम बेहतर फिल्मों के साथ वापस आकर आप सभी को एंटरटेन करेंगे। बता दें कि ये अवॉर्ड फंक्शन ऑस्कर से कुछ दिनों आयोजित किया है, इस सम्मान ने भारत के ऑस्कर लाने की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HCA: RRR wins 4 awards, Oscar hopes rise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hca rrr wins 4 awards, oscar hopes rise, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved