मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि वास्तविक सशक्तिकरण क्या होता है, इसे जानने के लिए आपकी जिंदगी में बेटी का होना जरूरी है। काजोल की बेटी नायसा 15 वर्ष की हो गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
काजोल ने शुक्रवार को नायसा के 15वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दीं।
काजोल ने ट्वीट किया, ‘‘अगर आप वास्तव में महिला सशक्तीकरण चाहते हैं तो बेटी के माता-पिता बनें। सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों, बनी-बनाई धारणाओं से निपटने लिए आपकी खुद की संतान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। नायसा को जन्मदिन की बधाई।’’
साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ विवाह बंधन में बंधी काजोल ने अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और सात साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनीं थीं।
(आईएएनएस)
सलमान की फिल्म से डेब्यू, अरबाज की फिल्म में गाना
मडगाँव एक्सप्रेस : 7 दिन में 15 करोड़ तक पहुँची फिल्म
लगान के क्लाइमैक्स पर आमिर खान से सहमत नहीं थे सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता
Daily Horoscope