• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओएमजी-2 से जारी हुआ हर-हर महादेव गीत, दर्शकों को अपने तांडव से रिझाने में सफल हुए अक्षय

सेंसर बोर्ड के पास अटकी ओएमजी-2 के निर्माताओं ने अपनी फिल्म का एक और नया गाना आज जारी कर दिया। हर—हर महादेव के बोलों वाला यह गीत अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ओएमजी-2 की लगातार चर्चा हो रही है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट न देकर उसे रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। हालांकि अब यह 11 अगस्त को शायद ही प्रदर्शित हो सके। इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ भी रिलीज होनी है और ऐसे में इन दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होने की संभावना है।

इस बीच आज गुरुवार (27 जुलाई) को ‘ओएमजी 2’ का नया गाना ‘हर-हर महादेव’ रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया है। जी म्यूजिक कंपनी ने भी इसे यूट्यूब चैनल पर डाला है। गाना सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। गाने में अक्षय भस्म लगाए, जटाएं खोल तांडव करते नजर आ रहे हैं। गाने को विक्रम ने गाया है। संगीत विक्रम मोंट्रोस ने दिया है। बोल शेखर अस्तित्व के हैं। अक्षय के साथ गाने में सभी शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ये गाना सावन में शिव भक्ति में डुबो देने वाला है। फिल्म का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' सामने आ चुका है। फिल्म को मिल सकता है A सर्टिफिकेट

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिवाइजिंग टीम ने इस फिल्म को देखा है। स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से मेकर्स को फिल्म में 20 कट्स करने के लिए कहा गया है। फिल्म को एडल्ट वाला सर्टिफिकेट यानी A सर्टिफिकेट देने की पेशकश की गई है। A सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे 18 साल से कम उम्र के बच्चे थिएटर जाकर नहीं देख सकते। इस संबंध में मेकर्स को अभी तक ‘शो कॉज’ नोटिस नहीं भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मेकर्स को A सर्टिफिकेट मंजूर नहीं है। उन्हें लगता है कि एडल्ट एजुकेशन हर उम्र के शख्स को पता होनी चाहिए। ओएमजी का पहला पार्ट बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इसी कारण मेकर्स का मानना है कि किड फ्रेंडली फ्रेंचाइजी की फिल्म के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और यामी गौतम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Har-Har Mahadev song released from OMG-2, Akshay succeeds in wooing the audience with his orgy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: har-har mahadev song released from omg-2, akshay succeeds in wooing the audience with his orgy, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved