• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

गूंगा बनकर मिली अलग पहचान...तुषार कपूर...

तुषार कपूर हिन्दी फिल्मों के एक फेमस अभिनेता जितेन्द्र के बेटे और टैलीविजन और फिल्मी दुनिया के मशहूर एकता कपूर के भाई हैं। तुषार कपूर आज अपना जन्म दिन मना रहे हैं, तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र अपने जमाने के जंपिंग जैक अभिनेता रहे हैं। इनकी माता का नाम शोभा कपूर है, जो कि एक फिल्म निर्माता है एवं टेलीविजन और फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती एकता कपूर इनकी बहन हैं।
तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर खान थीं। इस फिल्म में उन्हें उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद कुछ तो है जैसी फिल्में की। हालांकि फिल्में तो कुछ खास नहीं रहीं लेकिन आलेचकों ने उनके अभिनय को सरहाना की। इसके बाद मल्टीस्टारर फिल्म खाकी में नजर आये। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खाकी अच्छा व्यापार किया। उसके बाद वह फिल्म क्या कूल है हम में नजर ए जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया। उन्होंने फिर हिन्दी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अपने से दर्शकों का मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Happy birthday Tusshar kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: happy birthday tusshar kapoor, tusshar kapoor is indian actress bollywood actor producer and son of jeetendra and young brother to ekta kapoor, balaji telefilm and balaji motion pictures, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved