• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं', 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई

Happy Birthday to my beloved mentor Amitabh Bachchan: Chiranjeevi extends special wishes on his 84th birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मेगास्टार चिरंजीवी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। चिरंजीवी ने अमिताभ को अपना 'सबसे प्रिय गुरु जी' बताते हुए सिनेमा के प्रति उनके प्यार और अपने काम के प्रति समर्पण की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अमिताभ की उपलब्धियां ही नहीं बल्कि उनका सरल स्वभाव भी उन्हें खास बनाता है। चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों दिग्गज अभिनेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के बीच का सम्मान साफ दिखाई दे रहा है। चिरंजीवी ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ''मेरे सबसे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। सिनेमा के प्रति आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''आपकी बड़ी उपलब्धियों से बढ़कर आपका अपनापन और विनम्रता आपको खास बनाती है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और ऐसे कई यादगार सालों की कामना करता हूं, जिनमें आप वही करते रहें, जिससे आपको लगाव है। पूरे प्यार और सम्मान के साथ, सर।''
बता दें कि अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। वहीं, उनके फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन' ट्रेंड कर रहा है।
चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की बात करें, तो दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है। साल 2019 में चिरंजीवी और अमिताभ ने ऐतिहासिक फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ ने गोसाई वेंकन्ना का किरदार निभाया था, जो चिरंजीवी के किरदार के गुरु थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, चिरंजीवी अमिताभ बच्चन से इस रोल के बारे में बात करने से थोड़ा झिझक रहे थे। ऐसे में उन्होंने जया बच्चन की मदद ली और उनके जरिए अमिताभ तक अपनी बात पहुंचाई। अमिताभ ने बिना देर किए फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Happy Birthday to my beloved mentor Amitabh Bachchan: Chiranjeevi extends special wishes on his 84th birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan birthday, amitabh bachchan 84th birthday, chiranjeevi, chiranjeevi birthday wish, megastar amitabh bachchan, sye raa narasimha reddy, indian cinema, bollywood news, telugu cinema, celebrity birthday, entertainment news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved