नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम
नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे और
जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोटे हैं। मुकेश चंद माथुर उनके दादा और
भारतीय सिनेमा के महान पाश्र्व गायक हैं। मुकेश ने 1946 में आर.डी.माथुर के
निवासस्थान पर, कांदिवली में एक मंदिर में सरल त्रिवेदी रायचंद उर्फ
बच्चीबेन से शादी की। सरल एक करोडपति गुजराती ब्राह्मण की बेटी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नील
ने अपनी पढाई मुंबई के ग्रीनलॉन हाईस्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने
मुंबईके एचआर कॉलेज से कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन किया। अपने परिवार में
दादा के समय से चली आ रही संगीत की परंपरा से अलग हटकर उन्होंने अभिनय के
क्षेत्र में कदम रखा। नील अपने एक इंटरव्यू में कहा कि संगीत मेरा शौक है,
लेकिन अभिनय मेरा पैशन है। एक अच्छा अभिनेता बनने के लिए नील ने नमित कपूर
के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर से भी अभिनय के गुर सीखे
हैं।
पृथ्वीराज के लिए अक्षय नहीं सन्नी देओल थे पहली पसन्द
4थे दिन जाकर 100 करोड़ को छूने में सफल हुई सरकारू वारी पाटा
5वें सप्ताहांत में भी केजीएफ-2 ने मारा छक्का, रो पड़े जयेश भाई?
Daily Horoscope