• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

दिशा पटानी : खूबसूरती-एक्टिंग से जीत रहीं दिल, जानें कुछ अनछुए पहलू

दिशा पटानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को बरेली में हुआ था। दिशा वर्ष 2015 में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। उनकी पहली फिल्म तेलुगू भाषा की लोफर थी, जिसमें उनके हीरो वरुण तेज थे। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।
वे बॉलीवुड में सबसे पहली बार वर्ष 2016 में आई फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट दिखीं। दिशा ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा करने के साथ कैडबरी के लिए विज्ञापन भी किया। दिशा ने लखनऊ स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंड एंड इंजीनियरिंग में बी टेक किया था।

दिशा की बड़ी बहन खुशबू भी काफी खूबसूरत हैं। खुशबू ने भी इंजीनियरिंग की है और वे आर्मी लेफ्टिनेंट के रूप में देश के सेवा दे रही हैं। दिशा के पिता पुलिस अधिकारी और माता गृहिणी हैं। दिशा के छोटा भाई भी है। दिशा 2013 में मिस इंदौर प्रतियोगिता में पहली रनरअप रही थीं। दिशा और उनके बॉयफ्रेंड टाइगर का एक ही ट्रेनर है, जिसका वास्ता ओडिशा से है। आप में से अधिकतर लोगों को पता नहीं होगा कि दिशा इंपीरियल ब्ल्यू के एक एड में दिखी थीं।

फिल्मों में आने से पहले दिशा गेमियर, डेयरी मिल्क, स्नैपडील और एअरसेल में नजर आई थीं। दिशा बॉलीवुड की दूसरी ही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना एप लॉन्च किया है। इस एप पर दिशा रोजाना अपने फैंस से रूबरू होती हैं। दिशा को बागी फिल्म में टाइगर के अपोजिट साइन किया गया था, लेकिन बाद में यह रोल श्रद्धा कपूर के खाते में गया।

दिशा बेहतरीन डांसर हैं और वे इसका श्रेय टाइगर को देती हैं। दिशा और टाइगर को कई मौकों पर साथ देखा गया हैं, लेकिन दोनों ने आज तक रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं कहा। दिशा को बागी 2 में टाइगर के साथ काम करने का मौका मिला। यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई थी। दिशा के फेवरेट एक्टर रणबीर कपूर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Happy birth day to Disha Patani, know interesting facts about talented actress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: happy birth day, disha patani, interesting facts, talented actress, disha patani birth day, tiger shroff, baaghi, actress disha patani, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved