• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू', अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

Happiest Birthday Dishu: Ayesha Shroff shares a special birthday wish for actress Disha Patani - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने अभिनेत्री को खास बधाई दी है। दिशा पाटनी के जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया है। दिशा के लिए अपना प्यार जाहिर करने के साथ-साथ, आयशा ने यह भी वादा किया कि वे दोनों साथ में और भी कई यात्राएं करेंगी। टाइगर की मां ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू!!! भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे!! दिशा पाटनी।" तस्वीरों में दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उनके बीच के गहरे रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं।
कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "आउ, लव यू मेरी आंटी, मुझे हमारी साथ की यात्राएं याद आती हैं।" जवाब में आयशा ने कहा, "दिशा पाटनी चलो इस साल ऐसा बहुत कुछ करते हैं!!"
दिलचस्प बात यह है कि दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ बहुत अच्छा और करीबी रिश्ता है।
बता दें कि दिशा और टाइगर को लेकर कई वर्षों तक अफवाहें रही हैं, फिर 2022 में चुपचाप अलग हो गए। उस दौरान, उन्हें अक्सर इवेंट्स, छुट्टियों और पारिवारिक समारोहों में साथ देखा जाता था। हालांकि बहुत सारी अटकलें लगाई जाती थीं, लेकिन दोनों एक्टर्स ने हमेशा एक-दूसरे को "अच्छा दोस्त" कहा या किसी भी बात की सीधे तौर पर पुष्टि करने से बचते रहे।
टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद भी दिशा पाटनी ने कृष्णा श्रॉफ के साथ अपना अच्छा और दोस्ताना रिश्ता बनाए रखा है। सिद्धार्थ कन्नन के शो में कृष्णा ने दिशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी दोस्ती आज भी मजबूत है, भले ही दिशा अब उनके भाई के साथ रिश्ते में नहीं हैं।
कृष्णा ने कहा था, "आज के समय में, जब महिलाएं एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पीछे नहीं होती, वह (दिशा) और मैं एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं। वे ऐसी इंसान हैं जो हर स्थिति में मेरे साथ खड़ी रहेंगी। उनमें किसी को जज करने की आदत नहीं है, इसलिए मैंने अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में उनसे खुलकर बात की है। वह ऐसी दोस्त हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी और मैं भी उनके साथ रहूंगी।"
बता दें कि दिशा और टाइगर पहली बार म्यूजिक वीडियो "बेफिक्रा" में साथ नजर आए थे। बाद में उन्होंने 2018 की फ़िल्म "बागी 2" में भी साथ काम किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Happiest Birthday Dishu: Ayesha Shroff shares a special birthday wish for actress Disha Patani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress disha patani, disha patani, disha, ayesha shroff, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved