• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिनेमाघरों में हनु मैन का जलवा कायम, वीकेंड में फिर आया उछाल

Hanu Mans influence continues in theaters, there is a surge again in the weekend - Bollywood News in Hindi

साउथ स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु सुपर हीरो फिल्म 'हनु मैन' को दर्शकों का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन में इस फिल्म का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 'हनु मैन' में तेजा सज्जा की जबरदस्त एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 'हनु मैन' की कहानी के साथ इसे VFX की भी खूब तारीफ हो रही है। 12 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में बम्मपर कमाई की। ऐसे में अब वीकेंड में 'हनु मैन' की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। इसी बीच 'हनु मैन' का शनिवार यानी 23वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन फिल्मों से है टक्कर तेजा सज्जा की 'हनु मैन' ने ओपनिंग के दिन भले ही 8.05 करोड़ रुपये की कमाई की हो, लेकिन इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हर दिन इसके कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस स्लो होता नजर आया। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि 'हनु मैन' का इन दिनों कई बड़ी फिल्मों जैसे ऋतिक रोशन की 'फाइटर', महेश बाबू की 'गुंटूर करम', 'कैप्टन मिलर' और कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' के साथ बॉक्स ऑफिस पर सामना हो रहा है। वीकेंड में मारी छलांग ऐसे में अब एक बार फिर से 'हनु मैन' की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। शनिवार को 'हनु मैन' ने पिछले कई दिनों से ज्यादा बिजनेस किया। ऐसे में अब 'हनु मैन' के 23वें दिन के आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हनु मैन' ने शनिवार को को 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 185.30 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanu Mans influence continues in theaters, there is a surge again in the weekend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanu mans influence continues in theaters, there is a surge again in the weekend, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved