• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

200 करोड़ के करीब पहुँची हनु मैन, चौथे रविवार की बम्पर कमाई

Hanu Man reaches close to Rs 200 crore, bumper earnings on fourth Sunday - Bollywood News in Hindi

साउथ स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु फिल्म हनु मैन ने 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में तेजा सज्जा की जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। हनु मैन की कहानी के साथ इसके VFX की भी खूब तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। वहीं, अब दर्शकों को इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हनु मैन की कमाई जहां बीते दिनों स्लो हो रही थी वहीं, अब रविवार को फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। इसी बीच हनु मैन का रविवार यानी 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

हनु मैन ने ओपनिंग डे पर जहां 8.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं, बाद में इसकी कमाई में काफी उछाल आया। बीच में भले ही बॉक्स ऑफिस पर तेजा सज्जा की हनु मैन की रफ्तार कम हुई हो, लेकिन चौथे रविवार को इसने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में अब एक बार फिर से हनु मैन की कमाई में उछाल देखने को मिला।




फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। शनिवार को हनु मैन ने जहां 2.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, अब इसके 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, हनु मैन ने रविवार को 4.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 188.65 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanu Man reaches close to Rs 200 crore, bumper earnings on fourth Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanu man reaches close to rs 200 crore, bumper earnings on fourth sunday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved