• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पार्टीशन 1947: बंटवारे की वास्तविकता को दर्शाती फिल्म

इस वर्ष अक्षय कुमार के साथ फिल्म जॉली एलएलबी-2 में नजर आकर सफलता प्राप्त कर चुकी हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म पार्टीशन-1947 का ट्रेलर लांच हो गया है। इस ट्रेलर के आते ही चर्चाओं से दूर रही यह फिल्म चर्चाओं में आ गयी है। इसका कारण हुमा कुरैशी नहीं बल्कि इस फिल्म का वो कंटेंट है, जिसे देखकर दर्शक इस फिल्म की चर्चा करने लगे हैं। जारी होते ही इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर लगभग 6 लाख दर्शकों ने देख लिया है। कहने का मतलब रिलीज होते ही फिल्म का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ढाई मिनट के ट्रेलर में भारत के आखिरी वॉयसरॉय, लॉर्ड माउंट बेटन के समय की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें ब्रिटिश गुलाम भारत को आजाद भारत में बदलना था। माउंटबेटन को कैसे भारत में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच के टकराव को झेलना होता है और कैसे एक भारत को दो देशों में बांट दिया जाता है। यही इस फिल्म का मुख्य कथानक है। इस कथानक के साथ हिन्दू-मुस्लिम प्रेम को भी दिखाया गया है। फिल्म में हुमा मुस्लिम लडकी आलिया का किरदार निभा रही हैं, जो एक हिंदू लडके के इश्क में गिरफ्तार हैं, जो वॉयसरॉय ऑफिस में काम करता है, जिन्हें बाद में बंटवारे के बाद अलग होना पडता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-gurinder chadhas movie partition trailer is out now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurinder chadhas, movie partition, trailer is out now, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved