• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेटफ्लिक्स पर होगा गुंटूर कारम का प्रदर्शन, कर चुकी 200 करोड़ से ज्यादा कमाई

Guntur Karam will be shown on Netflix, has earned more than 200 crores - Bollywood News in Hindi

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ ने ताबड़तोड़ कमाई की है। रिलीज के साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। देश में ही नहीं विदेशों में भी मूवी ने तगड़ा कलेक्शन किया है। अब महेश बाबू के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ‘गुंटूर कारम’ डिजिटल रिलीज होने के लिए तैयार है। जानिए महेश बाबू की फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। अगर आप किसी वजह से सिनेमाघर जाकर महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को नहीं देख पाए हैं तो अब आप इस मूवी का अपने घर पर ही लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म अगले कुछ दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी। नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है और बताया गया है कि ‘गुंटूर कारम’ 9 फरवरी, 2024 से स्ट्रीम हो जाएगी। महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी। 12 जनवरी को रिलीज हुई थी ‘गुंटूर कारम’

महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे त्रिविक्रम ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में महेश बाबू के एक्शन अवतार को काफी पसंद किया गया। ‘गुंटूर कारम’ में महेश बाबू के अलावा श्रीलीला, रम्या कृष्णन, जयराम, प्रकाश राज और जगपति बाबू जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ ने पहले दिन वर्ल्वाइड बॉक्स ऑफिस पर 82.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू

वर्क फ्रंट की बात करें महेश बाबू अब मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का टाइटल ‘एसएसएमबी29’ रखा गया है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों महेश बाबू जर्मनी में हैं और फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Guntur Karam will be shown on Netflix, has earned more than 200 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guntur karam will be shown on netflix, has earned more than 200 crores, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved