• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ऐसी कहानी का हिस्सा बनना चाहती हैं सपना पब्बी

मुंबई। वेब श्रृंखला ‘ब्रीद’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री सपना पब्बी ने कहा कि उनके लिए माध्यम मायने नहीं रखता, बल्कि वह एक अच्छी कहानी का हिस्सा बनना चाहती हैं। टेलीविजन श्रृंखला ‘24’ से लोकप्रियता प्राप्त कर चुकीं सपना वेब श्रृंखला ‘द ट्रिप’ में भी काम कर चुकी हैं और ‘ब्रीद’ से पहले वह फीचर फिल्म ‘खामोशियां’ में भी नजर आईं थीं, जिसमें आर.माधवन और अमित साध जैसे सितारे भी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह फीचर फिल्मों के मुकाबले डिजिटल प्लेटफॉर्म को ज्यादा रोचक समझती हैं? सपना ने आईएएनएस से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अच्छी सामग्री मेरे लिए मायने रखती...माध्यम से कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहे यह एक टीवी शो, फिल्म या वेब सीरीज हो, मुझे परवाह नहीं। मैं इंग्लैंड में पली-बढ़ी हूं, इसलिए इस अंतर का कोई मतलब नहीं बनता है। शो अच्छा होना चाहिए, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप उसे कहां देख रहे हैं।’’ यह एक गहन रहस्यमयी शो है। सपना का कहना है कि इस शो में मस्ती करने के लिए कलाकारों को ज्यादा समय नहीं दिया गया, क्योंकि हर कोई अपने पात्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Good content matters, medium doesnt says Sapna Pabbi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress sapna pabbi, sapna pabbi, web series, breathe, television series, khamoshiyan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved