• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘गोलमाल अगेन’ ने दुनियाभर में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा

मुंबई। ‘गोलमाल’ श्रृखंला की नवीनतम फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने अपनी रिलीज के पहले चार दिनों में दुनिया भर में बॉक्स-ऑफिस पर 156 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि ‘गोलमाल अगेन’ ने इस दीवाली पर खुशी, उत्साह और मुस्कुराहट बिखेरने के साथ ही रिकॉर्ड तोड़दिए हैं। मैं ‘गोलमाल’ श्रृंखला की सफलता और उसे मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रगुजार हूं।’’

यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवाशीष सरकार ने कहा, ‘‘हम ‘गोलमाल अगेन’ को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि हम इस फ्रेंचाइजी और कई अन्य परियोजनाओं के साथ और कई मील के पत्थर दे पाएंगे, जिन पर हम दुनियाभर के दर्शकों के मनोरंजन के लिए रोहित शेट्टी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golmaal Again box office collection day 5
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: golmaal again box office collection day 5, golmaal again, box office collection, rohit shetty directorial, ajay devgn, arshad warsi, kunal kemmu, parineeti chopra, tabu, tusshar kapoor, shreyas talpade, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved