• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेनेलिया देशमुख ने की 'ऑपरेशन सफेद सागर' की तारीफ, कहा-काफी समय के बाद इतनी अच्छी कहानी देखी

Genelia Deshmukh praises Operation Safed Sagar, saying, Its been a while since Ive seen such a good story. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । कुछ कहानियां इतिहास के उन पन्नों से अवगत करवाने के लिए प्रदर्शित की जाती हैं, जो पुराने दस्तावेजों में दबी होती हैं। हालिया रिलीज ऐतिहासिक वॉर ड्रामा वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' कुछ ऐसी ही कहानी पेश करती है। गुरुवार को अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने जमकर सराहना की। सीरीज को मनोरंजन जगत से काफी सपोर्ट देखने को मिल रहा है। अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव के बाद अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी सीरीज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाई। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को सीरीज की जमकर तारीफ करने के साथ-साथ देखने की अपील की। जेनेलिया ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने काफी समय बाद शानदार प्रोजेक्ट देखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने सिद्धार्थ और जिम्मी शेरगिल की सराहना करने के साथ सभी कलाकारों और क्रू को बधाई दी।
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने लिखा, "जब कोई माता-पिता अपने बच्चों के कोई फिल्म देखने के लिए कहता है, तो बस इतना समझिए कि वो फिल्म दिल से बनी है और बहुत खास है। सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर ने मुझे बिल्कुल यही एहसास करवाया है। काफी समय के बाद इतनी अच्छी और दिल छू लेने वाली कहानी देखी। सिद्धार्थ, तुम पर मुझे गर्व है, जिम्मी शेरगिल को भी ढेर सारी शुभकामानएं, प्यार और बधाई।"
इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के मुख्य कलाकारों को टैग किया, साथ ही, सभी के बेहतरीन काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "सीरीज के सभी कलाकारों और पूरी कास्ट और क्रू, आप सभी कमाल के थे।"
'ऑपरेशन सफेद सागर' 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक उच्च-तुंगता हवाई मिशन की सच्ची और अनकही कहानी पर आधारित है। इस सीरीज की खासियत यह है कि यह युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि पायलटों के व्यक्तिगत जीवन, उनकी ट्रेनिंग, परिवारों की चिंता और सैनिकों के मानवीय जज्बे को भी गहराई से दर्शाती है।
ओनी सेन द्वारा निर्देशित सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, अभय वर्मा, आदिल हुसैन और प्राजक्ता कोली समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 6 एपिसोड वाली सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Genelia Deshmukh praises Operation Safed Sagar, saying, Its been a while since Ive seen such a good story.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation safed sagar, genelia deshmukh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved