• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां बनने के बाद बच्चों की सेहत को लेकर जागरूक कर रहीं गौहर खान, बताया कौन सा टीका है जरूरी

Gauahar Khan raises awareness about children health after becoming a mother; highlights a crucial vaccine - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री गौहर खान इस समय अपने मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं और अक्सर लोगों के बीच बच्चों के स्वास्थ संबंधी बीमारियों को लेकर जागरूकता जानकारी देती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारी मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस और टीकाकरण को लेकर कुछ बातें बताईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों को मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस के प्रति सचेत रहने और बचाव के उपाय अपनाने के लिए कहा। इस वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने माता-पिता से अपील की है कि वे इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी रखें और टीकाकरण के लिए अपने बच्चों के डॉक्टर से सलाह लें। जारी किए गए वीडियो में अभिनेत्री गौहर खान कहती हैं, "माता-पिता के तौर पर हम अपने बच्चों की जिंदगी को ऐसे खूबसूरत पलों से भरने का सपना देखते हैं, जो वे हमेशा याद रखें। उनकी पहली मुस्कान, सोते वक्त की कहानियां, हंसी और ढेर सारा प्यार और एक चीज है जिसके बारे में हर माता-पिता चिंता करते हैं और कभी नहीं चाहते कि उसके बच्चे के साथ बीमारियों का खतरा पैदा हो।"
अभिनेत्री ने बताया कि हाल ही में उन्हें मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस बीमारी के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, "जब मैं बच्चों के डॉक्टर के पास गई, तो मुझे मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस के बारे में पता चला। यह एक तरह का दिमागी बुखार है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है और पहले लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर ही बच्चे की जान ले सकता है। यह एक ऐसा खतरा है जो पूरी दुनिया में हर दो मिनट में एक जिंदगी ले लेता है।"
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए बच्चों को समय से टीका जरूर लगाएं। उन्होंने कहा, "मेरे डॉक्टर ने बताया कि भले ही मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस का इलाज करना बहुत मुश्किल है, लेकिन समय पर टीका लगवाकर इसे रोकना बहुत आसान है। इस वैक्सीन पर पिछले 50 सालों से भरोसा किया जा रहा है। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत 50 से ज्यादा देशों में इस वैक्सीन को लगाने की सलाह दी जाती है। हमने भी अपने बच्चे को टीका लगवा दिया है।"
गौहर ने आगे कहा, "क्योंकि जहां कुछ पल संजोने लायक होते हैं, वहीं कुछ को रोकना भी जरूरी होता है। इसलिए, अगर आपका बच्चा नौ महीने या उससे बड़ा है, तो मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस और इसके टीकाकरण के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। क्योंकि मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस का टीकाकरण जरूरी है।"
उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "बच्चों की खूबसूरत पलों को सजोने के लिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण लगवाना बहुत जरूरी है। मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस बहुत तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन टीकाकरण के जरिए बचाव से आप अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपका बच्चा 9 महीने या उससे बड़ा है, तो मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस और उसके टीकाकरण के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें। मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस का वैक्सीनेशन जरूरी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gauahar Khan raises awareness about children health after becoming a mother; highlights a crucial vaccine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children health, gauahar khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved