• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शूजित को यह फिल्म देखने के बाद हुआ उसकी गंभीरता का अहसास

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजित सरकार ने कहा है कि फिल्म ‘गर्म हवा’ देश के विभाजन पर आधारित उन फिल्मों में से एक है, जिसे वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। सरकार ने गुरुवार को ट्वीट किया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। फिल्म का निर्देशन एम.एस. सथ्यु ने किया था। शूजीत ने ट्वीट किया, ‘‘एम.एस. सथ्यु की ‘गर्म हवा’ फिर देखी। उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। विभाजन और उसके बाद की त्रासदी पर आधारित फिल्म, जिसे उतना महत्व नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी।’’
वर्ष 1973 में रिलीज ‘गर्म हवा’ में बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे। इसकी पटकथा कैफी आजमी और शमा जैदी ने लिखी थी, जो उर्दू लेखक इस्मत चुगताई की लघु कथा पर आधारित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Garm Hava most underrated film on partition: Shoojit Sircar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: garm hava, shoojit sircar, गर्म हवा, शूजित सरकार, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved