• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गरबा ट्रेंड : अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपना डांडिया लुक

Garba Trend: Akshara Singh Shares Her Dandiya Look - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' अक्षरा सिंह की खूबसूरती हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। एक्ट्रेस का हर लुक काबिल-ए-तारीफ होता है। एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा में 'फैशन डीवा' कहा जाता है, क्योंकि बाकी एक्ट्रेसेस की तुलना में अक्षरा के लुक सबसे स्टाइलिश होते हैं। अब नवरात्रि का मौका है और अक्षरा डांडिया लुक शेयर न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और एक नहीं बल्कि दो-दो डांडिया लुक शेयर किए हैं। पहले लुक में अक्षरा पिंक सूट में दिख रही हैं, जो बिल्कुल पंजाबी वाइब दे रहा है। एक्ट्रेस ने बालों में परांदा लगाकर कुंदन का सेट पहन रखा है, जबकि दूसरे लुक में एक्ट्रेस पर गुजरात का रंग दिख रहा है। एक्ट्रेस ने ऑफ-शोल्डर चोली पहनी है और बड़े घेर वाला लहंगा भी पहना है। एक्ट्रेस के लहंगे में सातों रंग हैं, जिसका निखार उनके चेहरे पर भी साफ दिख रहा है।
डांडिया वाइब के हिसाब से ही एक्ट्रेस ने गुजराती सॉन्ग 'जूम-जूम' लगा रखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- गरबा ट्रेंड।
एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ कर लिखा, "यहां भी होगा, वहां भी होगा अक्षरा का जलवा।"
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षरा जी, आपका हर लुक ही जानलेवा है..."।
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस को डांडिया इवेंट में देखा गया था। इवेंट के लिए ही अक्षरा ने एक नहीं, बल्कि दो लुक लिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का नया भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हो चुका है। इस गीत को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर रही हैं। इसके अलावा उनका 'पटना की जगुआ' भी रिलीज हुआ है। फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस की निरहुआ के साथ फिल्म 'चार फेरे सात वचन' रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Garba Trend: Akshara Singh Shares Her Dandiya Look
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: garba trend, akshara singh, dandiya look, dandiya, garba, bhojpuri cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved