• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्मफेयर पुरस्कार में रही गंगूबाई की गूंज, झोली में डाले 7 पुरस्कार

Gangubai Kathiawadi echoed in the Filmfare Awards ceremony, bagged 7 awards - Bollywood News in Hindi

वर्ष 2023 के फिल्मफेयर पुरस्कारों में नायिका के तौर पर आलिया भट्ट और नायक के तौर राजकुमार राव का दबदबा दिखाई दिया। इस पुरस्कार को शुरू हुए यह 69वाँ वर्ष है। वर्ष1954 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। तब से यह पुरस्कार समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता रहा है। बलराज साहनी की फिल्म दो बीघा जमीन पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने इस पुरस्कार को अपने शुरूआती वर्ष में झोली में डाला था। 69 वर्ष के इतिहास पर एक नजर डाली जाए तो जोया अख्तर निर्देशित व रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म गली बॉय ऐसे एक मात्र फिल्म है जिसने फिल्मफेयर पुरस्कारों की सभी श्रेणियों के अन्तर्गत 13 पुरस्कार अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं नॉमिनेशन के लिहाज से आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती ऐसी फिल्म रही है जिसने इस पुरस्कार की 19 श्रेणियों में स्वयं को नामांकित करवाने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म उद्योग के लेखक, निर्देशक, निर्माता व गीतकार गुलजार एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अब तक सर्वाधिक 21 बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है। वर्ष 2023 के लिए आलिया भट्ट ने श्रेष्ठ नायिका का पुरस्कार अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी फिल्म बधाई दो के लिए सर्वश्रेष्ठ नायक का पुरस्कार अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की। इस बार शो को सलमान खान ने होस्ट किया जबकि आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने उनके साथ को-होस्ट का काम किया। आलिया भट्ट ने जहाँ गंगूबाई के लिए नायिका का पुरस्कार जीता वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक व बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता। इस बार के फिल्म फेयर अवॉड्र्स में आलिया भट्ट की गगूंबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव की बधाई दो का दबदबा रहा। इन फिल्मों को कई कैटेगरीज में अवॉड्र्स मिले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी पीछे नहीं रही है। इसके गाने केसरिया के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को मिला जबकि निर्देशक अयान मुखर्जी को फिल्म के वीएफएक्स के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन कैटेगरी में बिश्वादीप दीपक चैटर्जी को अवॉर्ड मिला। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने कुल 7 अवॉर्ड जीते। बेस्ट फिल्म—गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स—बधाई दो
बेस्ट एक्टर मेल—राजकुमार राव (बधाई दो)
बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- संजय मिश्रा (वध)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2)
बेस्ट डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल मेल- अनिल कपूर ( जुग जुग जियो)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल फीमेल- शीबा चड्डा (बधाई दो)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- प्रीतम ( ब्रह्मास्त्र )
बेस्ट डेब्यू मेल- अंकुश गेडाम (झुंड)
बेस्ट डेब्यू फीमेल- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - प्रेम चोपड़ा
बेस्ट लिरिक्स - ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - कविता सेठ रंगीसारी गाने के लिए (जुग जुग जियो)
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट - जाह्नवी श्रीमानकर ढोलिदा गाने के लिए (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट वीएफएक्स - ब्रह्मास्त्र - रीडिफाइन
बेस्ट एडिटिंग - निनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- शीतल शर्मा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - सुब्रत चक्रबर्ती और अमित राय (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट साउंड डिजाइन - बिश्वादीप दीपक चैटर्जी (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट कोरियोग्राफी - कृति महेश ढोलिदा गाने के लिए (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - सुदीप चैटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्शन - परवेज शेख (विक्रम वेधा)
यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने फिल्म जुग जुग जियो के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gangubai Kathiawadi echoed in the Filmfare Awards ceremony, bagged 7 awards
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangubai kathiawadi echoed in the filmfare awards ceremony, bagged 7 awards, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved