• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गदर-2 बनी सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म, पीछे रह गई पठान और बाहुबली

Gadar-2 became the fastest film to earn 450 crores, left behind Pathan and Bahubali - Bollywood News in Hindi

'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धूम मचा रही है। शनिवार को तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी 'गदर 2' ने संडे को ऐसी कमाई की जिसने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। बड़ी स्क्रीन पर तारा सिंह का पाकिस्तानी एडवेंचर देखने के लिए संडे को एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि 'गदर 2' ने फिर से एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर डाला। ज्ञातव्य है कि सिनेमाघरों में 'गदर 2' का तीसरा हफ्ता चल रहा है। 17वें दिन फिल्म ने जो कारोबार किया वो इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 भी नहीं कर सकी है। 'गदर 2' को मिला सॉलिड जंप

शुक्रवार-शनिवार सॉलिड कमाई के बाद 'गदर 2' ने संडे को एक बार फिर से बड़ा जंप लिया। शुक्रवार के 7 करोड़ के मुकाबले, शनिवार को फिल्म ने 80% से ज्यादा जंप लिया और 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को 'गदर 2' की कमाई में एक बार फिर से उछाल आया। शनिवार के मुकाबले 20% के करीब जंप के साथ सनी की फिल्म ने रविवार को 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
रविवार की कमाई के साथ 'गदर 2' का वीकेंड कलेक्शन 37 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। तीसरे वीकेंड में इतनी बेहतरीन कमाई कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को नसीब नहीं हुई है। दूसरे वीकेंड में 91 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म का कलेक्शन, तीसरे वीकेंड में 60% से भी कम गिरा है जो बहुत बड़ी बात है।

सनी देओल के नाम सबसे तेज 450 करोड़

रविवार की कमाई से अब 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का पहाड़ जैसा माइलस्टोन पार कर लिया है। अब 17 दिन में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 456 करोड़ रुपये हो गया है। बॉलीवुड के इतिहास में सिर्फ शाहरुख खान की 'पठान' ही अभी तक ये कमाल कर पाई थी, जबकि इस विशाल आंकड़े को पार करने वाली हिंदी फिल्मों में 'पठान' के साथ, एसएस. राजामौली की 'बाहुबली 2' (हिंदी) भी शामिल है। 'गदर 2' के खाते में एक बड़ी अचीवमेंट ये भी आई है कि ये सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। जहां शाहरुख की 'पठान' को ये कमाल करने में 18 दिन का समय लगा था, वहीं 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन को 450 करोड़ कमाने में 20 दिन लगे थे। 'गदर 2' से सनी देओल की खाते में ऐसे बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं, जिन्हें तोड़ने की कल्पना भी अगस्त 2023 से पहले किसी ने नहीं की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gadar-2 became the fastest film to earn 450 crores, left behind Pathan and Bahubali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gadar-2, fastest film to earn 450 crores, left behind pathan and bahubali, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved