• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर..

Fir logged against john abraham - Bollywood News in Hindi

मुंबई। जॉन अब्राहम की अप‍कमिंग फिल्‍म “परमाणु” विवादों में आ रही है और इसी के साथ जॉन भी कंट्रोवर्सी में फंस रहे हैं। जॉन अब्राहम के खिलाफ प्रेरणा अरोरा के प्रोडक्शन हाउस क्रिअर्स ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई है। एफआइआर में कंपनी ने जॉन पर फिल्म को लेकर धोखाधड़ी समेत कई और आरोप लगाए हैं। इस मामले में जॉन अब्राहम से पुलिस जल्द पूछताछ कर सकती है। फिल्‍म की रिलीज डेट भी टाल दी गई। लंबे समय से जॉन अब्राहम और प्रेरणा अरोरा के बीच चल रहे विवाद के बाद जॉन ने प्रोडक्शन हाउस क्रिअर्स से अपना एग्रीमेंट रद्द कर दिया है। इसी के साथ क्रिअर्ज को एक लंबा चौड़ा नोटिस भेजा है। इस विवाद के बाद फिल्‍म की रिलीज डेट फिर आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्‍म 4 मई, 2018 को रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले क्रिअर्स का विवाद “केदारनाथ” के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ हुआ था। इसकी वजह वित्तीय मामलों में मतभेद और ट्रांसपेरेंसी की कमी बताई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fir logged against john abraham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: john abraham, against, fir logged, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved