• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेता विवेक ओबेरॉय की पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म से जुड़ीं यह एक्ट्रेस

Final cast of Vivek Oberoi Modi Biopic announced, Zarina Wahab... - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी को निर्माताओं ने फाइनल कास्ट की घोषणा की है, जिसमें अभिनेत्री जरीना वहाब भी जुड़ गई हैं। साथ ही मनोज जोशी, प्रशांत नारायण और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म में अभिनेता बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, अक्षत आर. सलूजा, अंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता और यतिन कार्येकर भी नजर आएंगे। अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखाई देंगे। निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा कि प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ एक बेहतरीन स्टार कास्ट एक प्रभावी सिनेमाई अनुभव का आधार है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हमें ऐसे अभिनेता मिले हैं, जो न केवल अनुभवी हैं, बल्कि श्रीमान नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक जैसी प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए सही संयोजन भी हैं। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली कलाकारों के होने और उमंग के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। फिल्म को गुजरात में और देश के अन्य हिस्सों में फिल्माया जाएगा।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Final cast of Vivek Oberoi Modi Biopic announced, Zarina Wahab...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: final cast, vivek oberoi, modi biopic, zarina wahab, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved