मुंबई। अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में कंगना रनौत के साथ कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आने को तैयार अभिनेत्री ऋचा चड्ढा महिला खिलाडिय़ों पर बन रहीं फिल्मों को शानदार मानती हैं। ऋचा ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी हैं, इस फिल्म में वे अपने बॉलीवुड करियर में अब तक की सबसे अधिक चुनौतिपूर्ण भूमिका में दिखेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। उन्होंने कहा, महिला एथलीटों पर पंगा जैसी बड़ी संख्या में फिल्में देखना शानदार है। फिल्म प्रस्तुत करना और इस तरह की विविधता पर्दे पर दिखाया जाना महत्वपूर्ण है।
ऐसी कहानियां दिखाने से खेलों से क्षेत्र में असाधारण सफलता हासिल कर रही इन अद्भुत महिलाओं को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ इस तरह की फिल्में खेलों की लोकप्रियता बढ़ाने में भी मददगार होती हैं।
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में बनाया 'सूजी का हलवा'
'वेदा' के टीजर में एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ
NTR जूनियर 'देवरा पार्ट 1' के नए शूट शेड्यूल के लिए गोवा रवाना
Daily Horoscope