• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकप्रियता से ज्यादा जरूरी इसे मानती हैं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर

Films are more important than popularity : Janhvi Kapoor - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का कहना है कि उनके लिए लोकप्रियता से ज्यादा फिल्में महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हैं। जाह्नवी ने यहां रविवार को हेलो! हॉल ऑफ फेम अवाड्र्स 2019 के दौरान मीडिया से कहा कि मैं लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हूं, इसलिए अब मेरे लिए लोकप्रिय होने से ज्यादा काम, अभिनय और फिल्में महत्वपूर्ण हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म धडक़ से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट ईशान खट्टर थे, जो शाहिद कपूर के भाई हैं। अभिनेत्री फिलहाल भारतीय वायुसेना की महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पिछले वर्ष फरवरी में दुबई में निधन हो गया था। (IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Films are more important than popularity : Janhvi Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: films, janhvi kapoor, actress janhvi kapoor, dhadak, sridevi, boney kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved