• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फिल्म ‘वीरे ​दी ​वेडिंग​' ने किया पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा का बिजनेस..

मुंबई। फिल्म ‘वीरे​ दी​ वेडिंग​' ने पहले ही दिन कमाल कर दिया। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग ली है। उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन इसे पांच करोड़ रुपए मिलेंगे लेकिन इससे दोगुना इसने कमाया है। शुक्रवार को इसे 10.70 करोड़ रुपए हासिल हुए। सुबह के शो से ही सिनेमाघर 20 फीसद भरे हुए थे। रात तक यह शो फुल चलने लगे। लड़कियों के झुंड इसे देखने आ रहे हैं और फिल्म का खासा मजा भी ले रहे हैं।


फिल्म माहौल बनाने में सफल हुई है और जिन लोगों के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो इसे देखने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इसे 2177 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेश में इसे 470 स्क्रीन्स मिले हैं। ओपनिंग के मामले में इसने अक्षय कुमार की 'पैड मैन' को पछाड़ा है जिसने 10.26 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे। पहले दिन की कमाई के मामले में इससे आगे सिर्फ 'बागी 2'(25.10 करोड़) और 'पद्मावत'(19 करोड़) है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Film veere di wedding first day box office collection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film veere di wedding, first day, box office collection, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved