• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सारा अली खान के बर्थडे पर रकुलप्रीत सिंह समेत फिल्मी हस्तियों ने लुटाया प्यार

Film personalities including Rakulpreet Singh shower Sara Ali Khan with love on her birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के खास दोस्तों और परिवार के लोगों ने अभिनेत्री को बधाई दी। अभिनेत्री करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें सारा के साथ पिता सैफ अली खान, करीना कपूर, इब्राहिम नजर आ रहे हैं। करीना ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे सारा डार्लिंग…और कद्दू की सब्जी और अब दही। तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे।"
अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी अपनी को-स्टार सारा अली खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सारा! तुम जहां भी जाती हो, वहां अपनी प्यारी और मजेदार वाइब्स से माहौल खुशनुमा कर देती हो। तुम्हारे साथ बिताई सारी हंसी-मजाक, मस्ती और क्रेजी मूमेंट्स के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमेशा ऐसी ही रहना और अपनी खुशियों से सबके चेहरे पर मुस्कान लाती रहना।"
सारा अली खान 12 अगस्त को 31 साल की हो गईं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर अपने परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों से जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं मिलीं। सारा जल्द ही आगामी सीरीज 'उड़ता तीर' में नजर आएंगी। इस सीरीज में वे आयुष्मान खुराना के साथ होंगी। फिल्म के रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है और अब यह पहले से घोषित 11 सितंबर के बजाय 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह प्रोजेक्ट फिल्ममेकर आकाश ए. कौशिक का पहला डायरेक्टोरियल वेंचर है। 'उड़ता तीर' सारा और आयुष्मान के बीच एक और कोलेबोरेशन है। इस फिल्म के निर्देशक आकाश ए. कौशिक हैं और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस व सिखिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सारा पिछली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आई थी, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी थीं। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Film personalities including Rakulpreet Singh shower Sara Ali Khan with love on her birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sara ali khan, sara ali khan birthday, sara ali khan birthday news, sara ali khan 31st birthday, sara ali khan birthday celebration, sara ali khan instagram, sara ali khan instagram post, sara ali khan latest news, sara ali khan news, sara ali khan photos, sara ali khan family, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved