• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है फिल्‍म 'जवान' : शाहरुख खान

Film Jawan gives message of women empowerment: Shah Rukh Khan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक्स पर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने कहा कि उनकी फिल्‍म 'जवान' महिला सशक्तिकरण पर एक मजबूत संदेश देती है। शाहरुख ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने फैंस से खुलकर बात की। जिसमें उन्‍होंने सभी सवालों के जवाब दिए। सुपरस्टार का इस दौरान मजाकिया अंदाज भी देखा गया। एक सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा उनकी फिल्म 'जवान' में महिला सशक्तिकरण पर एक मजबूत दृष्टिकोण दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि महिलाओं का सम्‍मान कैसे करें।
अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरा पसंदीदा गाना फिल्म का चालेया है। रोमांटिक और मधुर और सौम्य... बिल्कुल मेरे जैसा।''
एक फैन ने पूछा कि फिल्‍म जवान में कोई सबक या संदेश है। इस पर स्‍टार ने कहा कि फिल्म में महिला सशक्तीकरण पर एक मजबूत दृष्टिकोण है, जिसमें बताया गया है कि उनका सम्मान कैसे करें और उनके लिए कैसे खड़े हों। शाहरुख खान ने कहा कि वह फिल्‍म को ''इमोशनल ड्रामा'' के रूप में देखते है।
एक फैन ने 'जवान' में विजय सेतुपति की भूमिका के बारे में पूछा, जिस पर शाहरुख ने लिखा कि विजय एक अद्भुत अभिनेता हैं। मैं वास्तव में चाहता हूं कि हर कोई फिल्म में उनकी बारीकियों को देखे।
फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। यह गाना अलग-अलग भाषाओं हिंदी (जिंदा बंदा), तमिल (वंधा एडम) और तेलुगु (धुम्मे धुलिपेला) में रिलीज किया गया है।
जवान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Film Jawan gives message of women empowerment: Shah Rukh Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shah rukh khan, jawan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved