इंडोनेशियाई सुपरहीरो श्रृंखला ‘रोरो जोंगरंग’ का हिस्सा रहे अभिनेता रवि भाटिया का कहना है कि वह इंडोनेशिया की गायिका आदिला फित्री के साथ अपनी गायन प्रतिभा दिखाएंगे। अभिनेता ने हाल ही में इंडोनेशिया में तीन भाषाओं में एकल गीत रिकॉर्ड किया और कहा कि आसान क्षेत्र से बाहर आकर नई चीजों में हाथ आजमाने पर अच्छा महसूस होता है। रवि ने अपने बयान में कहा, ‘मैं हमेशा कुछ नया करने और खुद को जानने के लिए उत्सुक रहता हूं, इसलिए जब मुझे गाना रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव मिला, मैंने एक सेकेंड भी नहीं सोचा और हां कर दिया। जब आप अपने आसानी वाले दायरे से बाहर निकलते हैं और खुद को नई चीजों में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं तो वास्तव में अच्छा महसूस होता है।’ [# जब पहले ब्वॉयफ्रेंड से मिली दीपिका तो हुआ कुछ ऐसा.... ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
भीषण सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचीं शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, टक्कर से पलटी लेम्बोर्गिनी
राम चरण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अयप्पा दीक्षा की पूरी
ब्रॉडवे के ओपेरा संगीत की प्रेमी हैं अभिनेत्री वाणी कपूर
Daily Horoscope