• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रयागराज में बिग फैन पूनम समेत प्रशसंकों ने खास अंदाज में मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

Fans in Prayagraj, including Big Fan Poonam, Celebrate Megastar of the Century Amitabh Bachchans Birthday in a Special Way - Bollywood News in Hindi

प्रयागराज। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई से लेकर प्रयागराज तक उनके चाहने वालों में जश्न का माहौल है। हर कोई अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बनाना चाहता है, जिसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन और शारदीय नवरात्रि के मौके पर दारागंज के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस पूजा-अर्चना में प्रयागराज की चित्रकार और अमिताभ बच्चन (बिग बी) की बहुत बड़ी फैन पूनम किशोर ने भी शामिल हुईं। पूनम किशोर अमिताभ बच्चन की पेंटिंग्स बनाने के लिए जानी जाती हैं। पूनम किशोर मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के मंच पर अमिताभ बच्चन से खास मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बिग बी को उनकी ही जीवनशैली और कविताओं पर आधारित एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की थी। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के पर पूनम ने हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके दीर्घ आयु की कामना की।
पूनम किशोर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भव्य आयोजन करती हूं। एक बार मैंने मधुशाला पर ट्वीट किया था, जिस पर बिग बी ने कहा था कि हमारे लिए भी कुछ बनाइए। इसके बाद मैंने अमिताभ बच्चन के लाइफ स्टाइल पर संग्रह तैयार किए हैं। मैं अमिताभ बच्चन के साथ हरिवंश राय बच्चन की भी बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने हरिवंश राय बच्चन की कविता संग्रह 'मधुशाला" पर 14 साल में चित्र संग्रह तैयार किए। इसी संग्रह के कारण मेरी मुलाकात 2011 में बिग बी से हुई थी। अमिताभ बच्चन मेरी पेंटिंग को देखकर बहुत खुश हुए थे। इसके बाद उनके घर जलसा में कई बार मुलाकात की।"
पूनम किशोर ने कहा, "अमिताभ बच्चन के घर में मेरी बनाई हुई मधुशाला की पेंटिग लगी है। इसके साथ ही बिग बी के लाइफ स्टाइल पर मेरे द्वारा बनाई पेटिंग भी उनके पास हैं। मेरी दो पेंटिग को बिग बी अपने ब्लॉक पर लगा चुके हैं। मेरी शुभकामना है कि बिग बी हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fans in Prayagraj, including Big Fan Poonam, Celebrate Megastar of the Century Amitabh Bachchans Birthday in a Special Way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan birthday, poonam kishore, prayagraj news, dashashwamedh ghat, big b fan, amitabh bachchan painting, harivansh rai bachchan, madhushala, kbc, jalsa bungalow, shiv abhishek, sharadiya navratri, bollywood news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved