• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

चीन में भारतीय फिल्मों को लेकर उत्सुक हैं प्रशंसक : यामी

मुंबई। अपनी फिल्म ‘काबिल’ के प्रीमियर के कुछ दिन बाद अपनी चीन की यात्रा से वापस लौटीं अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा कि वह वहां के लोगों में भारतीय सिनेमा के प्रति रुचि के स्तर को देखकर हैरान और अभिभूत हुईं। पिछले कुछ वर्षों में चीन भारतीय फिल्मों के लिए एक बहुत बड़ा विदेशी बाजार बनकर उभरा है। फिल्म की प्रमोशन के लिए यामी और अभिनेता ऋतिक रोशन बीजिंग गए थे।
यामी ने आईएएनएस को कहा, ‘‘मैंने हमारी फिल्मों के लिए चीन के लोगों के सच्चे प्रेम के बारे में केवल पढ़ा और सुना था। वहां रहना व उसे अनुभव करना खुशी और उत्साह बढ़ाने वाला एहसास रहा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रशंसकों को फिल्मों में बेहद दिलचस्पी है। वे हमारे बारे में सब कुछ जानते हैं...अभिनेता, हमारा काम, हमारी फिल्में, हमारे गीत...सब कुछ....और यह कुछ ऐसा था जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।’’
उन्होंने कहा कि प्रशंसकों का प्यार और उनके द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत, यात्रा का सबसे अच्छा हिस्सा रहा।
यामी इस वक्त ‘बाला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रही हैं।
प्रसिद्ध फिल्म ‘स्त्री’ का निर्देशन कर चुके अमर कौशिक की यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समय से पहले गंजेपन से गुजरता है। यामी इसमें एक सुपरमॉडल का किरदार अदा कर रही हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fans in China very keen on Indian films: Yami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fans, china, indian films, yami gautam, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved