• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मशहूर मराठी एक्टर मिलिंद सफई ने दुनिया को कहा अलविदा

Famous Marathi actor Milind Safai said goodbye to the world - Bollywood News in Hindi

मनोरंजन जगत से अब एक और दुखद समाचार सामने आया है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मिलिंद सफई का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। मिलिंद पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिलिंद ने आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सुबह 10.45 बजे आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन की जानकारी जयवंत वाडकर ने सोशल मीडिया के जरिये दी। उन्होंने फेसबुक पर मिलिंद की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिलिंद के करिअर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के साथ कई फिल्मों में भी काम किया।
यहां तक कि वे हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके थे। उन्होंने 'थैंक विठाला', 'पोस्टर बॉयज', 'लॉकडाउन', 'बी पॉजिटिव', 'प्रेमाची जोश्ट' जैसी मराठी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई। मिलिंद को मराठी टेलीविजन धारावाहिक 'आई कुठे काय करते' में काम करने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले 24 अगस्त को प्रसिद्ध अनुभवी मराठी अभिनेत्री सीमा देव ने भी मुंबई में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं। उनके परिवार में उनके बेटे अभिनय देव और अजिंक्य देव हैं। सीमा अभिनेता रमेश देव की पत्नी थीं, जिनका फरवरी 2022 में निधन हो गया। सीमा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया। सीमा का राजेश खन्ना व अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आनंद’ में खास रोल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Famous Marathi actor Milind Safai said goodbye to the world
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: famous marathi, actor milind safai, said goodbye, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved