• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फहद फासिल ने जारी किया 'मलिक' का ट्रेलर

कोचि। अभिनेता फहद फासिल ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म मलयालम क्राइम ड्रामा 'मलिक' का ट्रेलर जारी किया। महेश नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फहद के साथ निमिषा सजयन, जोजू जॉर्ज, विनय किला, दिलीश पोथन, जलजा, सलीम कुमार, इंद्रान, सनल अमन, दिनेश प्रभाकर, दिव्या प्रभा और पार्वती कृष्णा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फहद ने कहा कि महेश सर जैसे शानदार निर्देशक के साथ काम करना हमेशा एक खुशी की बात होती है। 'मलिक' की कहानी वास्तव में मेरे लिए बहुत खास है और हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मुझे यकीन है कि अद्भुत ट्रेलर देखने के बाद हमारे दर्शक भी ऐसा महसूस करेंगे। मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म के लिए अपना प्यार और प्रशंसा साझा करेंगे ।
फिल्म सुलेमान मलिक के बारे में है, जो एक नेता है जो अपने समुदाय के लोगों की मदद करने के लिए मेहनत करता है और उन्हें भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ समर्थन प्रदान करता है, उन्हें अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने के लालची एजेंडे से बचाता है।
अभिनेत्री निमिषा सजयन ने साझा किया, "हम सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इसकी स्ट्रीमिंग अमेजॅन प्राइम पर होगी। मैं बहुत खुश हूं। फिल्म में एक बहुत ही अपरंपरागत और अनूठी कहानी है। मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हूं। महेश सर ने इसे खूबसूरती से निर्देशित किया है।"
'मलिक' 15 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी । (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fahadh Faasil releases trailer of Malik
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fahadh faasil releases trailer of malik, fahadh faasil, malik, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved