• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान पर बनेगी बायोपिक

Ex-India football captain Krishanu Dey biopic in the making - Bollywood News in Hindi

कोलकाता। भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान क्रिशानू डे पर एक बायोपिक बनने वाली है। उनके परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

1980 और 90 के दशक में भारत के बेहतरीप प्लेमेकर कहे जाने वाले डे का 2003 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था।

उनकी बायोपिक जी-5 पर एक सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन कोरोक मुर्मू कर रहे हैं। सीरीज के पहले सीजन में कलु आठ एपिसोड होंगे।

डे ने भारतीय टीम के कई टूर्नामेंट खेले जिसमें 1986 एशियाई खेलों, सैफ कप और 1992 एशिया कप शामिल है। एशिया कप में वह भारत के कप्तान थे। उन्होंने अपना पेशेवर करियर ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब में बिताया।

उनकी पत्नी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण है। भारत का माराडोना कहे जाने के बाद भी उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला। यह एक अवॉर्ड के बराबर है।’’

यह वेब सीरीज अगस्त में रिलीज हो सकती है। महाराष्ट्र स्थित अभनेता अनुराग उर्हा सीरीज में डे का किरदार निभाएंगे।

डे के बेटे सोहम ने कहा, ‘‘वह मरे पिता के जैसे दिखने के लिए फुटबाल स्किल पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। निर्देशक और निर्माता ने मुझसे मरे पिता के साथियों के बारे में बात की ताकि वे जान सके की मरे पिता मैदान और मैदान से बाहर कैसे थे।’’

डे ने 1979 में पुलिस टीम के साथ स्थानीय लीग में अपने करियर की शुरुआत की और 1982 में मोहना बागान से भी जुड़े। उन्होंने ईस्ट बांगाल के लिए पहली बार 1985 में खेला और सात वर्षों तक क्लब में रहे।

वह 1990 में डुरंड कप, रोवर्स कप और आईएफए शील्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ex-India football captain Krishanu Dey biopic in the making
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishanu dey biopic, क्रिशानू डे, krishanu dey, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved