• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले-मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा

Even at 71, Anupam Kher fitness passion remains intact, saying, Workout is like meditation for me. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । उम्र सिर्फ एक नंबर है और अनुपम खेर इस बात को बार-बार साबित करते नजर आते हैं। 71 साल की उम्र में वह रोजाना जिम जाते हैं, जमकर पसीना बहाते हैं और अपने वर्कआउट की फोटो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर अनुपम खेर ने अपना नया जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में अनुपम खेर जिम में अलग-अलग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वह वजन उठाते हैं और पीठ की मांसपेशियों पर काम करते दिखाई देते हैं। वीडियो में उनका पूरा ध्यान एक्सरसाइज पर है और वह हर कसरत को काफी गंभीरता से करते नजर आते हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन के जरिए मांसपेशियों में आ रहे छोटे-छोटे बदलावों को लेकर खुशी जाहिर की। अभिनेता ने लिखा, ''नई-नई छोटी मांसपेशियों को उभरते हुए देखना खुशी की बात है। मेरे लिए वर्कआउट करना किसी मेडिटेशन से कम नहीं है। यह इंसानी जज्बे की एक छोटी सी जीत है। यह किसी भी उम्र और जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर हासिल की जा सकती है। जय हो।''
अनुपम खेर ने अपने इस वीडियो में शिव तांडव स्तोत्र की पंक्ति 'जटा तवी गलज्जल प्रवाह पावितस्थले' को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर जोड़ा। इस शिव तांडव स्तोत्र को प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी थी।
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खोसला का घोसला-2' को लेकर चर्चाओं में है, जिसकी शूटिंग पूरी चुकी है। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
प्रशांत बांगिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'खोसला का घोसला 2' साल 2006 की चर्चित कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' का आगामी सीक्वल है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, दिव्या खोसला, रवि किशन और किरण जुनेजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Even at 71, Anupam Kher fitness passion remains intact, saying, Workout is like meditation for me.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anupam kher fitness, anupam kher, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved